छह लाख की लूट की फर्जी योजना की सूचना के खुलासे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट जय भगवान बघेल मथुरा उत्तर प्रदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के सख्त निर्देशानुसार जनपद मथुरा में लूट की वारदात व लुटेरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में- थाना राया में छह लाख रुपए हड़पने के लिए लूट की झूठी कहानी रचना के मामले में शुक्रवार को थाना राया पुलिस ने एसओजी,एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर खुलासा कर दिया गया है। पुलिस ने साजिश में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की बताई गई पूरी छह लाख की रकम बरामदगी की है। आरोपियों ने रकम के लिए लूट की फर्जी सूचना देने की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार बुधवार को एक व्यक्ति में सूचना दी कि उसका एजेंट कुलदीप सिंह छह लाख लेकर मथुरा आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उससे छह लाख रुपए लूट लिए। सूचना के आधार पर थाना राया में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की घटना स्थल और परिस्थितियों की पड़ताल के दौरान पुलिस को पूरी घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्षयों और पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच में सामने आया कि अलीगढ़ निवासी एजेंट कुलदीप सिंह ने अपने साथी अजीत के साथ मिलकर छह लाख रूपए हड़पने की साजिश रची थी। योजना के तहत कुलदीप ने बैंक से दो अलग-अलग स्थान से तीन-तीन लाख रुपये निकले। इसके बाद बेसमा के बाहर उसने पूरी रकम अपने साथी अजीत को सौंप दी और दोनों ने रुपए ग्राम हरोता में छिपा दिए। साजिश को रूप का रूप देने के लिए कुलदीप ने अपनी मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया और रास्ते में खाली बैग फेंक दिया। इसके बाद उसने पहले वादी को और फिर डायल 112 पर फोन कर लूट की झूठी सूचना दी। ताकि पुलिस को घटना वास्तविक लगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 2 अक्टूबर की रात करीब एक बजे ग्राम हरोता स्थित सरकारी स्कूल के पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर छह लाख रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक दीप कार्रवाई शुरू कर दी है इस कार्यवाही में लूट की झूठी कहानी के पीछे छिपी साजिश का पर्दाफाश हो गया है।











