संवाददाता- सदानंद द्विवेदी
गांधी-शास्त्री जयंती पर प्रतापगढ़ में विविध आयोजन
प्रतापगढ़।लालगंज तहसील सभागार में एसडीएम वाचस्पति सिंह ने अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को स्वच्छता बनाए रखने का सामूहिक संकल्प दिलाया। दीवानी न्यायालय में एसीजेएम के. मल्लिकार्जुन एवं सिविल जज अशोक कुमार ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान विचार गोष्ठी में दोनों महापुरुषों के जीवन एवं आदर्शों पर चर्चा की गई।सीएचसी, विद्युत विभाग, वन विभाग, कोतवाली और सीओ कार्यालय समेत विभिन्न सरकारी संस्थानों में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए। स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, संगोष्ठी एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए।
भगवतदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल तथा मौलवी करमुद्द अली लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं ब्लॉक एवं नगर पंचायत स्तर पर भी गांधी-शास्त्री के विचारों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियान, प्रभात फेरी, चित्रकला और जागरूकता कार्यक्रम हुए। जनप्रतिनिधियों ने भी महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद किया।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: विवाहिता की मौत के मामले में फरार पति गिरफ्तार, करेंटी रेलवे क्रॉसिंग से पुलिस ने दबोचा











