प्रतापगढ़: विवाहिता की मौत के मामले में फरार पति गिरफ्तार, करेंटी रेलवे क्रॉसिंग से पुलिस ने दबोचा

प्रतापगढ़: विवाहिता की मौत के मामले में फरार पति गिरफ्तार, करेंटी रेलवे क्रॉसिंग से पुलिस ने दबोचा

जिला संवाददाता कुंडा/प्रतापगढ़। रोहिणी मिश्रा उर्फ अंतिमा मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में फरार चल रहे उसके पति आकाश मिश्रा उर्फ अंशु मिश्रा को कुंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को करेंटी रेलवे क्रॉसिंग के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि विवाहिता की मौत के बाद से ही आरोपी पति फरार था। मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मामले में सास-ससुर की गिरफ्तारी के बाद पति की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही थी।
मामला जनसुनवाई तक भी पहुंचा था। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 02 अक्टूबर को शिकायत क्षेत्राधिकारी/सहायक पुलिस आयुक्त स्तर पर अग्रसारित की गई थी। इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश तेज की और करेंटी रेलवे क्रॉसिंग के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
पति की गिरफ्तारी के बाद अब मामले की विवेचना आगे बढ़ेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की न्यायिक कार्रवाई तय होगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें