गांधी-शास्त्री जयंती पर गड़वारा में स्वच्छता अभियान, महापुरुषों को किया नमन
संवाददाता — दीप चन्द्र पाण्डेय गड़वारा/प्रतापगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत गड़वारा के भिखारी पाण्डेय का पुरवा स्थित गांधी चबूतरे के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
स्वच्छता अभियान के बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान लाल बहादुर शास्त्री के प्रसिद्ध नारे “जय जवान, जय किसान” का उल्लेख करते हुए जवानों और किसानों के योगदान को याद किया गया। वहीं, महात्मा गांधी के स्वच्छता और अहिंसा के संदेश को समाज के लिए प्रासंगिक बताया गया।
इस अवसर पर सदर विधानसभा के विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष शिव विलास उमरवैश्य, मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य, हरिश्चंद्र सोनकर सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रसेवा के प्रति लोगों को प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
ये भी पढ़ें किसानों की बर्बाद फसल का मुआवजा दे सरकार: अतुल सिंह












