कास्ट आयरन की रेलिंग चोरी के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार
मोहिनी चौराहा के पास एयरपोर्ट थाना पुलिस ने की कार्रवाई, 10 टूटी रेलिंग बरामद
जिला संवाददाता आयुष मिश्रा, प्रयागराज
प्रयागराज। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने कास्ट आयरन की रेलिंग चोरी करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को मोहिनी चौराहा के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब 50 किलो वजन वाली 10 टूटी हुई कास्ट आयरन की रेलिंग बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान पुलिस टीम को सफलता मिली। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई कास्ट आयरन की रेलिंग बरामद हुईं।
पुलिस ने बरामद रेलिंग को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।











