रानीगंज प्रवास के दौरान आत्मीय भेंट एवं सार्थक संवाद
संवाददाता दीप चन्द्र पाण्डेय: माननीय मुकेश भइया जी, जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, ने रानीगंज प्रवास के दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदरणीय मिश्र जी एवं सम्मानित अधिवक्ता साथियों से आत्मीय भेंट की।
इस अवसर पर जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद एवं विचार-विमर्श हुआ।
अधिवक्ता साथियों से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा नागरिकों के अधिकारों की रक्षा में अधिवक्ता समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिवक्ता साथियों के विचार एवं सुझाव जनसेवा के हमारे प्रयासों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण हैं।
इस आत्मीय मुलाकात में क्षेत्र के जनहित, सामाजिक सरोकारों एवं नागरिकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।











