एटा में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने किया पैदल गश्त; मंदिरों की सुरक्षा परखी
जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।



एटा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एटा पुलिस सतर्क नजर आ रही है। सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने पुलिस टीम के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की।
इस दौरान पुलिस टीम ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति जांची और मंदिरों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक जानकारी और झूठी खबरें प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही आमजन से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखें।
पैदल गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पंवार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।











