प्रतापगढ़ : पति-पत्नी विवाद में महिला हेल्प डेस्क ने कराया सुलह

थाना कुंडा, प्रतापगढ़ : पति-पत्नी विवाद में महिला हेल्प डेस्क ने कराया सुलह

अमित तिवारी राष्ट्रीय संवाददाता.थाना कुंडा, प्रतापगढ़। आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को पुराना कुंडा निवासी रिचा जायसवाल पत्नी अभिषेक जायसवाल थाना कुंडा पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की कि उनके पति छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करते हैं और गाली-गलौज करते हैं। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

मामले की जानकारी मिलने पर थाना कुंडा में महिला हेल्प डेस्क की टीम ने पति-पत्नी दोनों को आमने-सामने बैठाकर काउंसलिंग कराई। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को एक-दूसरे के विचार और भावनाएं समझने की सलाह दी गई तथा आपसी सम्मान बनाए रखने का आग्रह किया गया।

करीब बातचीत के बाद दोनों ने आपसी सहमति से विवाद खत्म करने का निर्णय लिया। इसके बाद पति-पत्नी राजी-खुशी अपने घर लौट गए। थाना पुलिस के अनुसार अब दोनों पक्षों में सब कुछ सामान्य है और शेष कुशल है।

स्थानीय लोगों ने महिला हेल्प डेस्क और थाना कुंडा पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता की सराहना की। लोगों का कहना है कि पुलिस की समझदारी और त्वरित कार्रवाई से विवाद टल गया और परिवार में फिर से खुशहाली लौट आई।

ये भी पढ़ें तिरंगा यात्रा निकालकर दिया देश भक्ति का संदेश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें