प्रयागराज : कौडिहार सीएचसी अधीक्षक का नशे में जूनियर डॉक्टर से मारपीट का वीडियो वायरल

प्रयागराज : कौडिहार सीएचसी अधीक्षक का नशे में जूनियर डॉक्टर से मारपीट का वीडियो वायरल

प्रयागराज। कौडिहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक डॉ. अनुराग तिवारी का शराब के नशे में जूनियर डॉक्टर से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अधीक्षक नशे की हालत में जूनियर डॉक्टर से मारपीट कर रहे हैं और उनकी मोटरसाइकिल को धक्का देकर गिरा रहे हैं। विवाद के दौरान दोनों के बीच कहासुनी भी हुई।

हंगामा बढ़ता देख आसपास मौजूद लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में चिकित्सा अधीक्षक के व्यवहार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई गई है।

ये भी पढ़ें टहरौली में त्योहारों को लेकर शांति कमेटी की बैठक चेहल्लुम स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी को शांतिपूर्वक मनाने की अपील

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें