क्रिमिनोलॉजिस्ट स्वाति त्यागी ने महिला सुरक्षा और विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की

सजगता और कानूनी जागरूकता से अपराधों पर लगेगी रोक 

क्रिमिनोलॉजिस्ट स्वाति त्यागी ने महिला सुरक्षा और विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की

गाजियाबाद। समाज में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रसिद्ध क्रिमिनोलॉजिस्ट स्वाति त्यागी ने आम जनमानस से अपनी सुरक्षा और विधिक अधिकारों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अपराध की रोकथाम केवल पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का जागरूक और सजग होना भी उतना ही आवश्यक है।

क्रिमिनोलॉजिस्ट स्वाति त्यागी ने कहा कि साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी, घरेलू हिंसा और अन्य अपराधों से बचाव के लिए बुनियादी कानूनी जानकारियों का होना बेहद जरूरी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या उत्पीड़न की स्थिति में चुप रहने के बजाय संबंधित अधिकारियों को सूचना देनी चाहिए।

महिला सुरक्षा पर विशेष जोर

स्वाति त्यागी ने बताया कि गाजियाबाद में मिशन शक्ति केंद्र महिलाओं को सहायता, मार्गदर्शन और न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। हिंसा या उत्पीड़न से पीड़ित महिलाएं बिना किसी डर के मिशन शक्ति केंद्र और स्थानीय पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। यहां उन्हें विधिक, मानसिक और प्रशासनिक स्तर पर संभव सहायता प्रदान की जाती है।

उन्होंने युवाओं और महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तथा साइबर ठगी या उत्पीड़न की शिकायत तत्काल संबंधित अधिकारियों, मिशन शक्ति केंद्र या महिला हेल्पलाइन पर करें।

स्वाति त्यागी का संदेश: जब समाज का हर व्यक्ति अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होता है, तभी एक भयमुक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें