अधिवक्ता की मौत पर कुंडा तहसील में प्रदर्शन, शव रखकर धरने पर बैठे वकील

अधिवक्ता की मौत पर कुंडा तहसील में प्रदर्शन, शव रखकर धरने पर बैठे वकील

पुलिस प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी, आरोपियों पर कार्रवाई और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

कुंडा, प्रतापगढ़। कोतवाली क्षेत्र के बरई दर्जियाना मोहल्ला निवासी अधिवक्ता आशिक अली की पड़ोसियों से मारपीट में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। साथी अधिवक्ता की मौत से आक्रोशित वकीलों ने शनिवार को कुंडा तहसील परिसर में शव रखकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील के मुख्य गेट पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने स्थानीय पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना था कि जब तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होती और मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं की जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। वकीलों ने तहसील का कामकाज ठप रखने की चेतावनी भी दी।

धरना-प्रदर्शन की सूचना पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तहसील परिसर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर एसडीएम कुंडा भी मौजूद रहे। समाचार लिखे जाने तक अधिवक्ता अपनी मांगों पर अड़े हुए थे और तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन जारी था।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें