जनपद में स्वतंत्रता दिवस को पूर्ण भव्यता, उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाए

जनपद में स्वतंत्रता दिवस को पूर्ण भव्यता, उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाए।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

यूपी जनपद प्रतापगढ़ 

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में दिनांक 14 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बताया है कि 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को जनपद में परम्परागत व पूर्ण भव्यता के साथ मनाया जाएगा एवं विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। उन्होने बताया है कि प्रातः 7 बजे से प्रातः 7.30 बजे तक जिला स्टेडियम में 500 मीटर क्रास कंट्री रेस कराई जायेगी, विजेता को स्टेडियम में पुरस्कार दिया जायेगा। इसके अलावा प्रातः 8 बजे समस्त शासकीय तथा गैर शासकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा जिसमें गुलाब की पंखुड़िया बांधी जायेगी एवं झण्डा अभिवादन के समय राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया जायेगा। कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित को सम्मानित किया जायेगा। कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। पूर्वान्ह 9.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराये जायेगें। पूर्वान्ह 10.30 बजे से जिला अस्पताल में गरीब, बीमार बच्चो व महिलाओं को प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कालेज द्वारा फल वितरित किया जायेगा। इसके साथ ही पूर्वान्ह 11 बजे अधीक्षक जिला कारागार द्वारा बच्चों व बीमार कैदियों को फल वितरित किया जायेगा, इसके उपरान्त वृक्षारोपण किया जायेगा। अपरान्ह 4 बजे विचार गोष्ठी का आयोजन तुलसीसदन (हादीहाल) में किया जायेगा। इसके अलावा आपको बताते चलें कि उन्होने बताया है कि जनपद में स्वतंत्रता के अमृतकाल में जनपद में स्वतंत्रता दिवस को पूर्ण भव्यता, उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जायेगा। सम्पूर्ण जनपद में स्वतंत्रता दिवस की विशिष्ट तिथि पर जिला पंचायत, विकास खण्डों, क्षेत्र पंचायतों एवं ग्राम सभाओं में पूर्व निर्धारित परम्परागत कार्यक्रम यथा-ध्वजारोहण/प्रार्थना सभा आदि के पश्चात् हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान की टैगलाइन वाले पोस्टर, बैनर एवं झंडे के साथ प्रभात फेरियों का आयोजन कराते हुये प्रभात फेरी समाप्ति स्थल (एस0सी/एस0टी0 बाहुल्य क्षेत्र में अमृत सरोवर स्थलों पर बाबा साहब बी0आर0 अम्बेडकर की मूर्ति अथवा मूर्ति की अनुपलब्धता में उनका बड़ा चित्र लगाकर उस पर माल्यार्पण अथवा पुष्पांजलि अर्पण के साथ) पर स्वतंत्रता प्राप्ति तथा संविधान निर्माण के सम्बन्ध में मनीषियों एवं विधि वेत्ताओ की भूमिका पर वाद-विवाद, गोष्ठी एवं सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। सभी ग्राम पंचायतों की ग्राम सभाओं में जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाये। उन्होने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों/कार्यालयाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि स्वतंत्रता दिवस को पूर्ण भव्यता, उत्साह एवं उमंग के साथ आयोजित करायें। समस्त कार्यालयाध्यक्ष 15 अगस्त को स्वयं उपस्थित रहकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करायेगें। इस अवसर पर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी अवकाश पर नहीं रहेगा। अपरिहार्य परिस्थिति के अतिरिक्त यदि कोई अवकाश पर रहता है और कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

ये भी पढ़ें एटा में तिरंगे की गूँज: स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति के रंग में रंगा बाजार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया