एटा में अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

एटा में अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

जिला संवादाता काव्यांश रावत 

जनपद एटा उत्तर प्रदेश

एटा – अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन, महिला प्रकोष्ठ शाखा एटा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गेस्ट हाउस में भव्य समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि एटा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम स्थल “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय, जिला अध्यक्ष आशू वार्ष्णेय, महामंत्री सीमा देव वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष पूनम वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष गीतू वार्ष्णेय सहित मंजू वार्ष्णेय, मीना वार्ष्णेय, राधा वार्ष्णेय, सुनीता वार्ष्णेय, अलका वार्ष्णेय, रीना वार्ष्णेय, रिचा, दीप्ती, नेहा, प्रिया आदि मौजूद रहीं।

कार्यक्रम ने समाज में देशभक्ति की भावना को प्रबल करते हुए राष्ट्रीय पर्व को एकजुटता और उत्साह के साथ मनाने का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें जनपद में स्वतंत्रता दिवस को पूर्ण भव्यता, उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाए

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें