स्वतंत्रता दिवस पर उमड़ा देशभक्ति का उत्साह, तिरंगे की रोशनी में नहाया एटा
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान
एटा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा जनपद देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर और जिलाधिकारी कार्यालय को तिरंगे की रोशनी व तिरंगे की पट्टियों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे जिले की शोभा और बढ़ गई। वहीं, शहर के प्रमुख चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी तिरंगे रंग की आकर्षक लाइटों से अलंकृत किया गया है।
रात में इन रोशनियों की जगमगाहट से पूरा शहर देशभक्ति की भावना से सराबोर दिखाई दे रहा है। इस मनमोहक दृश्य को देखने के लिए नागरिक रुककर तस्वीरें खींचते नजर आए। जिला प्रशासन द्वारा की गई इस विशेष सजावट ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्यता में चार चांद लगा दिए।
ये भी पढ़ें एटा में अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस












