एटा में तिरंगे की गूँज: स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति के रंग में रंगा बाजार

एटा में तिरंगे की गूँज: स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति के रंग में रंगा बाजार

संवाददाता अमन अहमद

एटा। स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही पूरे शहर में देशभक्ति का जज़्बा चरम पर दिखाई दे रहा है। बाजारों में तिरंगे की खूब गूँज है। छोटी-बड़ी दुकानों पर तिरंगे और देशभक्ति से जुड़े सजावटी सामान की भरमार है। लोग जोश और उत्साह के साथ तिरंगे खरीद रहे हैं। बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है, जहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति के प्रतीक चिह्न खरीदने में व्यस्त है। जगह-जगह तिरंगों की सजावट ने शहर के माहौल को और भी खास बना दिया है। यह नज़ारा स्पष्ट करता है कि शहरवासी अपने देश के प्रति गहरे प्रेम और उत्साह से भरे हुए हैं, और स्वतंत्रता दिवस को पूरे गौरव और जोश के साथ मनाने की तैयारियों में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें जैथरा में पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें