एटा में पुलिस का वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान, 15 गिरफ्तार

एटा में पुलिस का वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान, 15 गिरफ्तार

संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा। जनपद में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पकड़ा गया।

थाना निधौली कलां पुलिस ने नईम उर्फ लल्ला पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला शेखन को गिरफ्तार किया। थाना राजा का रामपुर पुलिस ने दीपक उर्फ चन्द्रवीर पुत्र प्रवीन यादव निवासी असदपुर, छब्बीलाल पुत्र पुत्तूलाल यादव निवासी सलेमपुर, ब्रजेश पुत्र नवाब सिंह निवासी नगला मोहन और दीपक कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी सिमरई को गिरफ्तार किया।

इसी क्रम में थाना पिलुआ पुलिस ने नीतेश उर्फ नीतू पुत्र रामबाबू निवासी बरा, थाना मिरहची पुलिस ने ज्ञानेन्द्र पुत्र प्रमोद कुमार निवासी जिन्हैरा तथा थाना सकरौली पुलिस ने मोहनलाल पुत्र नन्दकिशोर निवासी जरानी कला को गिरफ्तार किया।

वहीं, थाना अवागढ़ पुलिस ने संजीव कुमार पुत्र नाहर सिंह निवासी तिसार बोर्रा कला को पकड़ा। थाना जलेसर पुलिस ने केशवदेव पुत्र गंगा प्रसाद निवासी नगवाई और नीरज पुत्र लक्ष्मण निवासी मुढई प्रहलाद को गिरफ्तार किया।

थाना मारहरा पुलिस ने इन्द्रजीत पुत्र कप्तान सिंह निवासी गोकनी तथा उदय सिंह पुत्र चुन्नीलाल निवासी करसारी, थाना ढोलना, जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया। जबकि थाना नया गांव पुलिस ने छविराम पुत्र कृपाल सिंह निवासी पुन्हालपुर, थाना मेरापुर, जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई के बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है।

और पढ़ें

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के गौरवमयी अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र, पुलिस द्वारा

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के गौरवमयी अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र, पुलिस द्वारा