प्रतापगढ़ प्राइवेट बस कर्मियों की दबंगई, रोडवेज चालक को बीच सड़क पर पीटा, अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर लगा भीषण जाम

प्रतापगढ़ प्राइवेट बस कर्मियों की दबंगई, रोडवेज चालक को बीच सड़क पर पीटा, अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर लगा भीषण जाम

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।नगर कोतवाली क्षेत्र के भंगवा चुंगी चौराहे पर रविवार को प्राइवेट बस कर्मियों की दबंगई का मामला सामने आया। आरोप है कि प्राइवेट बस कर्मियों ने रोडवेज बस चालक की बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद आक्रोशित रोडवेज चालक ने अपनी बस सड़क के बीचोंबीच खड़ी कर दी, जिससे अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर लंबा जाम लग गया।

खास बात यह रही कि PET-2026 परीक्षा केंद्र के बाहर जाम लगने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। परीक्षार्थियों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना पर TSI अली अकबर और भंगवा चौकी प्रभारी रमेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई और जाम खुलवाया। रोडवेज चालक ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के गौरवमयी अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र, पुलिस द्वारा

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal