कासगंज में तिरंगा यात्रा से गूंजा देशभक्ति का संदेश
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत
कासगंज में 79वें स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर मुख्य मार्गों पर मार्च करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान मार्ग में मौजूद नागरिकों में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना जाग्रत करने के उद्देश्य से रूट मार्च किया गया। यात्रा में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी शामिल रहे, जिन्होंने नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के गौरव और महत्व से अवगत कराया। पूरे शहर में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
ये भी पढ़ें स्वतंत्रता दिवस पर उमड़ा देशभक्ति का उत्साह, तिरंगे की रोशनी में नहाया एटा












