इंटर के छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से, पूरे ग्राम सभा में पसरा सन्नाटा

इंटर के छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से, पूरे ग्राम सभा में पसरा सन्नाटा‍। 

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

 यूपी जनपद प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा रामगढ़ (बभन मई) में एक 20 वर्षीय इंटर की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में मातम सा छा गया और परिवार जनों कर रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि मृतिका रानी यादव शीतला प्रसाद यादव की दूसरे नंबर की बेटी थी मृतिका रानी यादव की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है जो की कक्षा 12वीं की छात्रा थी इसके अलावा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि गुरुवार को घर के सदस्य खेत में घास काटने गए हुए थे इसी दौरान मृतिका रानी यादव घर के पीछे बने एक कमरे में गई और दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया । इसके साथ ही आपको बताते चलें कि कुछ समय के बाद परिजन लौटे तो परिजनों ने मृतिका को आवाज दिया परंतु कोई प्रतिक्रिया न होने के कारण दरवाजे को जब तोड़ा गया तो देखा की रानी फंदे से लटकी हुई थी । परिवार जनों के होश उड़ गए और आनन-फानन में परिवारजनों ने उसे रानीगंज ट्रामा सेंटर ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है घटना के बाद गांव के लोग स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि घटनाक्रम का सही कारण स्पष्ट हो सके।

ये भी पढ़ें कासगंज में तिरंगा यात्रा से गूंजा देशभक्ति का संदेश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें