प्रतापगढ़ में पंचायत चुनाव को लेकर पिछड़ा वर्ग आयोग की समीक्षा बैठक

प्रतापगढ़ में पंचायत चुनाव को लेकर पिछड़ा वर्ग आयोग की समीक्षा बैठक

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विकास भवन में पिछड़ा वर्ग आयोग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायतों में ओबीसी वर्ग के आरक्षण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों से उनके सुझाव एवं अनुभव लिए गए। जनप्रतिनिधियों के विचारों को प्रश्नावली के माध्यम से लिखित रूप में संकलित किया गया, ताकि पंचायतों में पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जा सके।

आयोग के अध्यक्ष ने पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रत्याशियों के लिए कार्यशाला आयोजित कराने के निर्देश भी दिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें