प्रतापगढ़ दीपावली से पहले मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग का शिकंजा, आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

प्रतापगढ़ दीपावली से पहले मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग का शिकंजा, आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम सक्रिय हो गई है।

मंगलवार को ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत जिले के विभिन्न बाजारों में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर जांच की गई। इस दौरान पनीर, कलाकंद, बेसन के लड्डू, पेड़ा और दूध समेत आठ खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए।

खाद्य विभाग की टीम ने कुण्डा क्षेत्र के डेरवा से पनीर, हीरागंज से कलाकंद और मानिकपुर से बेसन के लड्डू का नमूना लिया। वहीं गड़वारा से पेड़ा, पट्टी क्षेत्र से बेसन और पेड़ा समेत तीन नमूने तथा मान्धाता से दूध का नमूना संग्रहित किया गया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य विभाग की टीम त्योहार के मद्देनजर खोया, पनीर, दूध, घी, मिठाई, नमकीन, ड्राई फ्रूट और खाद्य तेल की बिक्री पर लगातार नजर रख रही है। विभाग का उद्देश्य दीपावली के दौरान आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें