प्रतापगढ़ यातायात माह में पुलिस का जागरूकता अभियान, 458 वाहनों का चालान और सीज की कार्रवाई

प्रतापगढ़ यातायात माह में पुलिस का जागरूकता अभियान, 458 वाहनों का चालान और सीज की कार्रवाई

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। यातायात माह नवम्बर-2026 के तहत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में प्रभारी यातायात मनोज कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम जिले के विभिन्न चौराहों, तिराहों, होटल-ढाबों, दुकानों, नर्सिंग होम, अस्पतालों, बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड पर पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही है।

अभियान के दौरान वाहन चालकों और आमजन को हैंडबिल एवं पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन चलाने और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।

वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों एवं चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जा रही है। अभियान के दौरान अब तक कुल 458 वाहनों का ई-चालान और सीज करने की कार्रवाई की गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें