सकीट में सीओ नीतीश गर्ग ने भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च, संदिग्धों की चेकिंग

सकीट में सीओ नीतीश गर्ग ने भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च, संदिग्धों की चेकिंग

संवाददाता – योगेन्द्र सिंह एटा। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बा सकीट में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।

पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा झूठी खबर प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही आमजन से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और क्षेत्र में आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखें। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें