अलीगढ़: खेरेश्वर मंदिर में आपत्तिजनक वस्तु चढ़ाने का मामला, आरोपी गिरफ्तार
मंडल संवाददाता अमित चौहान
अलीगढ़। थाना लोधा क्षेत्रांतर्गत प्रसिद्ध खेरेश्वर मंदिर में एक व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक वस्तु चढ़ाने की घटना सामने आने से क्षेत्र में हलचल मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अलीगढ़ ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे प्रकरण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस के अनुसार, मामले में स्थानीय पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई करते हुए आरोपी अनवारुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच सुनिश्चित की जाए तथा सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाए।
इसके साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थिति पर सतर्क नजर रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।











