जैथरा पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
संवाददाता – योगेन्द्र सिंह एटा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानंद के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जैथरा पुलिस ने मु0अ0सं0 353/2026, धारा 333, 352, 324(4), 109(1) बीएनएस से संबंधित आरोपी चरन सिंह पुत्र दिवारीलाल और देवेन्द्र (करीब 30 वर्ष) पुत्र चरन सिंह निवासी ग्राम पिपहरा, थाना जैथरा, जनपद एटा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाने स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक धर्मेश कुमार, कांस्टेबल प्रवीन कुमार और रिजर्व कांस्टेबल गौरव कुमार शामिल रहे।











