आयरनमैन 70.3 गोवा में बड़े राजा शिवराज प्रताप सिंह का शानदार प्रदर्शन, कठिन चुनौती पूरी कर बढ़ाया कुंडा का मान

आयरनमैन 70.3 गोवा में बड़े राजा शिवराज प्रताप सिंह का शानदार प्रदर्शन, कठिन चुनौती पूरी कर बढ़ाया कुंडा का मान

113 किलोमीटर की प्रतियोगिता में जेलीफिश के डंक और दो बार साइकिल पंचर होने के बावजूद नहीं मानी हार, करीब 30 देशों के 2,500 प्रतिभागियों के बीच पूरी की चुनौती

संवाददाता अखिल तिवारी

गोवा। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता आयरनमैन 70.3 गोवा में माननीय बड़े राजा शिवराज प्रताप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 113 किलोमीटर की कठिन चुनौती सफलतापूर्वक पूरी की। उनके इस साहसिक प्रदर्शन से कुंडा और प्रतापगढ़ क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लक्ष्य के प्रति उनका समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति देखने को मिली।

प्रतियोगिता के दौरान बड़े राजा शिवराज प्रताप सिंह को कई मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। तैराकी के दौरान उन्हें जेलीफिश ने डंक मार दिया। वहीं, साइकिलिंग के दौरान उनकी साइकिल दो बार पंचर हो गई। साइकिल की मरम्मत कराने में करीब एक घंटे का अतिरिक्त समय भी लग गया। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता जारी रखी। अंततः उन्होंने निर्धारित चुनौती पूरी कर अपनी क्षमता और जुझारूपन का परिचय दिया।

आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित होती है, जिसमें प्रतिभागियों को कुल 113 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है। इसमें 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21.1 किलोमीटर दौड़ शामिल है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में करीब 30 देशों के लगभग 2,500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

बड़े राजा की यह उपलब्धि खेल के प्रति उनके जुनून, कठिन परिश्रम, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति को दर्शाती है। तमाम बाधाओं के बावजूद प्रतियोगिता पूरी करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उनका यह प्रदर्शन क्षेत्र के युवाओं को फिटनेस, खेल और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देने वाला है।

उनकी इस उपलब्धि से कुंडा और प्रतापगढ़ क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने बड़े राजा शिवराज प्रताप सिंह को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें