केएमपीएस और आरएसपीएस ने अपने-अपने मैच जीत गए अगले राउंड प्रवेश किया
स्वर्गीय श्री डीएस धनगर जी स्मृति तृतीय जिला सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ
रिपोर्ट जय भगवान बघेल
मथुरा उत्तर प्रदेश
लक्ष्मी इंटरनेशनल स्कूल व जिला वालीबाल संघ के संयुक्त तत्वाधान में लक्ष्मी इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित की जा रही है स्व श्री डीएस धनगर जी स्मृति तृतीय जिला सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के प्रथम दिन उद्घघाटन मैच में केएमपीएस मथुरा ने चिल्ड्रन एकेडमी को 21-15, 21- 13 के अंतर से हराया
वही आरएसपीएस ने बी बी आर इंटरनेशनल स्कूल को 21-12, 21-06 के अंतर से हराया सेंट फ्रांसिस ने रियल पब्लिक स्कूल को 21 -11, 20-22, 15-12 के अंतर से हराया और उन्होंने प्रतियोगिता के अगले राउंड में प्रवेश किया आज के उद्घाटन मुकाबले में मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य हरि सिंह धनगर व जिला वालीबाल संघ के संयुक्त सचिव योगेश यादव ने संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इसका उद्घघाटन किया
मैच में निर्णायक की भूमिका में जेपी कुशवाह, अभय शुक्ला, मोहन शर्मा, स्कोरर तुषार धनगर व पवन रौतेला रहे।
प्रतियोगिता में कल बालिका वर्ग में मुकाबले होंगे
इस अवसर पर प्रतियोगिता आयोजन अध्यक्ष एड संजय धनगर, आयोजन सचिव आलोक त्रिपाठी, तुलसीराम धनगर, गौरव शर्मा, दीपायन, गगन, नारायण सिंह, बी एल सारस्वत, गौरव धनगर सहित काफी संख्या में खेल प्रशिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे












