बेंती कोठी पर राजा भैया ने सुनी जनता की समस्याएं, बोले—जनता के बीच रहना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी

बेंती कोठी पर राजा भैया ने सुनी जनता की समस्याएं, बोले—जनता के बीच रहना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा, प्रतापगढ़। बेंती कोठी पर आज जनसुनवाई के दौरान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

जनता से मुलाकात के दौरान राजा भैया ने लोगों की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए पहल करने का भरोसा दिलाया। लंबे समय तक जनता के बीच रहकर लोगों से मिलना उनके जनसंपर्क और जनता के प्रति जुड़ाव को दर्शाता रहा।

समर्थकों का कहना है कि आज के समय में जहां छोटे आयोजनों के बाद जनप्रतिनिधियों का आम लोगों से मिलना मुश्किल हो जाता है, वहीं राजा भैया लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने का प्रयास करते हैं।

जनता के बीच रहना, उनकी बात सुनना और जरूरत के समय साथ खड़ा होना—इसी को समर्थक राजा भैया की राजनीति की खास पहचान मानते हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें