अवैध शराब के खिलाफ एटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार
एटा – जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 58 पव्वा अवैध देशी शराब और 38 पव्वा अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी का विवरण:
1. थाना बागवाला पुलिस – अभियुक्त रामविलन पुत्र लल्लू सिंह उर्फ दफेदार निवासी सहसपुर, 20 पव्वा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार। मुकदमा संख्या 155/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम दर्ज।
2. थाना मलावन पुलिस – अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र रमेशचन्द्र निवासी कस्बा मलावन, 19 पव्वा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार। मुकदमा संख्या 163/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम दर्ज।
3. थाना कोतवाली देहात पुलिस – अभियुक्त गौरव वर्मा पुत्र रूपकिशोर निवासी विजयपुर, 19 पव्वा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार। मुकदमा संख्या 287/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम दर्ज।
4. थाना कोतवाली देहात पुलिस – अभियुक्त प्रमोद पुत्र हरीसिंह निवासी नगला रनुआ, 19 पव्वा अवैध अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार। मुकदमा संख्या 288/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम दर्ज।
5. थाना कोतवाली देहात पुलिस – अभियुक्त हरिनन्दन पुत्र गीतम निवासी असरौली, 19 पव्वा अवैध अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार। मुकदमा संख्या 289/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम दर्ज।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और अवैध शराब एवं तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रखने का संकल्प दोहराया है।
ये भी पढ़ें अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार












