मिरहची पुलिस की बड़ी कार्रवाई , हत्या के प्रयास में वांछित चार आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार
एटा। थाना मिरहची पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी के निर्देशन में की गई।
घटना का विवरण
दिनांक 09 जुलाई 2025 को वादी द्वारा थाना मिरहची में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 08 जुलाई की शाम करीब 4 बजे उसके दो भतीजे खेत में धान लगाकर घर लौट रहे थे। तभी गांव के ही कुछ लोग, जो पहले से घात लगाए बैठे थे, ने पीछे से कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपियों ने मारपीट, अभद्रता और गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग गए। इस संबंध में थाना मिरहची पर मुअसंख्या 137/2025 धारा 109, 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 333 बीएनएस के तहत सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी का विवरण
इस मामले में वांछित चार आरोपियों—सुनील, अमित, योगेश (पुत्रगण लाखन सिंह) और लाखन सिंह (पुत्र तेज सिंह), सभी निवासी ग्राम वीरपुर, थाना मिरहची, जनपद एटा—को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 श्री राजकुमार सिंह
उ0नि0 रविशंकर सिंह
है0का0 जयराम सिंह
है0का0 कुलदीप सिंह
है0का0 सतीश चन्द्र
ये भी पढ़ें अवैध शराब के खिलाफ एटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 अभियुक्त गिरफ्तार












