जिला एटा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बाजारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जिला एटा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बाजारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जिला संवादाता काव्यांश रावत 

जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

जिला एटा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बाजारों में भारी चहल-पहल देखने को मिली। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे नजर आए। शहर के मुख्य बाजारों में पूजा सामग्री, मिठाइयों, फूलों, वस्त्रों और सजावटी सामान की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानदारों के चेहरे भी ग्राहकों की भीड़ से खिल उठे। महिलाएं और बच्चे रंग-बिरंगे कपड़े, मुकुट, बांसुरी व झांकी सजाने का सामान खरीदते नजर आए। मंदिरों में सजावट और भजन-कीर्तन की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालुओं में जन्माष्टमी के पर्व को लेकर विशेष उत्साह और आस्था का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें भारतीय जनता पार्टी कार्यालय एटा में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें