मोटर वाहन चालानों के निस्तारण के लिए 28 नवंबर को आयोजित होगी विशेष लोक अदालत दीवानी न्यायालय परिसर, सूरजपुर में प्रातः 10 बजे से होगा आयोजन
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर यूपी
गौतमबुद्धनगर 26 नवंबर, 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर के निर्देशों के क्रम में मोटर वाहन चालानों के निस्तारण के लिए 28 नवंबर 2026 शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। दीवानी न्यायालय परिसर, सूरजपुर में प्रातः 10 बजे से आयोजित होने वाली इस विशेष लोक अदालत में मोटर वाहन चालानों से संबंधित लंबित मामलों का निस्तारण किया जाएगा। सौजन्य से सूचना विभाग, गौतमबुद्धनगर।











