संविधान दिवस पर जिले के 655 विद्यालयों में जागरूकता अभियान, 2,01,350 विद्यार्थियों ने लिया भाग

संविधान दिवस पर जिले के 655 विद्यालयों में जागरूकता अभियान, 2,01,350 विद्यार्थियों ने लिया भाग

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

विजय नगर, 26 नवंबर: संविधान दिवस के अवसर पर जिले के सभी विद्यालयों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के कुल 655 विद्यालयों के 2,01,350 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस अवसर पर विजय नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विनोद सिंह रावत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जसवीर सिंह यादव तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती नेहा बनौधिया उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की महत्ता, संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।जिले के सभी विद्यालयों में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन एवं विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में कुल 2,01,350 विद्यार्थियों ने भाग लेकर संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का,संविधान दिवस पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठन