मंदिर में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 25 किलो पीतल के घंटे बरामद
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। जैथरा थाना पुलिस ने मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए पीतल के दो घंटे बरामद किए हैं, जिनका कुल वजन करीब 25 किलोग्राम बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, बीती 19 नवंबर की रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर पीतल के दो घंटे चोरी कर लिए थे। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संसार और रोहित नाम के दो आरोपियों को कसौलिया की कच्ची सड़क से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों घंटे बरामद किए गए। बरामद एक घंटे का वजन 20 किलो और दूसरे का 5 किलो है।
पुलिस की इस कार्रवाई से मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा हो गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।











