प्रतापगढ़ पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने के मामले में तीन दोषियों को 10-10 साल की सजा
संवाददाता मोहित पाल प्रतापगढ़। पुलिसकर्मियों को ट्रैक्टर से कुचलने के प्रयास के मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन दोषियों को दस-दस साल के कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने प्रत्येक दोषी पर 61 हजार 500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए यह फैसला सुनाया। न्यायालय के इस निर्णय को पुलिसकर्मियों पर हमले जैसे गंभीर मामलों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
फैसले के बाद एक बार फिर यह संदेश गया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।











