झींगुर की भागवत कथा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू

झींगुर की भागवत कथा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू

झींगुर की भागवत कथा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, बढ़ी आयोजन की भव्यता

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा/प्रतापगढ़। झींगुर के ज्योति का पुरवा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन गुरुवार को केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू पहुंचे। शाम करीब साढ़े पांच बजे कथा पंडाल में पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ने श्रद्धा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।

केंद्रीय मंत्री के आगमन से कथा स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजक परिवार एवं स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

महेशगंज थाना क्षेत्र में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पन सिंह, धीरज मिश्र, रमाकांत तिवारी, रामकृष्ण तिवारी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर महेशगंज पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें