थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में दिनांक 21.11.2026 को थाना लोनी बॉर्डर पर वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि अभियुक्तगण द्वारा वादी की पुत्री से दहेज की मांग करना व मांग पूरी न होने पर मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर हत्या कर देना। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी बॉर्डर पर सुसंगत धारा- 80 (2)/85 बीएनएस व % दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
तत्पश्चात आज दिनांक 26.11.2026 को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त हिमांशु उर्फ कन्हैया पुत्र कृपाल सिंह निवासी शिव वाटिका बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद उम्र करीब 20 वर्ष को थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ करने पर अभियुक्त हिमांशु उर्फ कन्हैया ने बताया कि मैं व मेरे परिवार वाले शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वालों से शादी में दहेज कम देने को लेकर नाखुश थे तथा मैंने व मेरे घरवालों ने मेरे ससुराल वालों से 01 मोटरसाइकिल दहेज में मांगी थी जो उन लोगों के द्वारा नहीं दी गयी थी। इसी बात को लेकर मैंने व मेरे घरवालों ने मेरी पत्नी को मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया जिससे गुस्से में आकर उसके द्वारा फाँसी लगा ली थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-हिमांशु उर्फ कन्हैया पुत्र कृपाल सिंह निवासी शिव वाटिका बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद, उम्र करीब 20 वर्ष,आपराधिक इतिहास / पंजीकृत अभियोग -थाना लोनी बॉर्डर पर उपरोक्त घटना के संबंध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम।











