थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा छिनैती व चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल व छिनैती के मोबाइल फोन बिक्री के 10510/- रूपये नगद बरामद ।

थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा छिनैती व चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल व छिनैती के मोबाइल फोन बिक्री के 10510/- रूपये नगद बरामद ।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर यूपी

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में एसीपी श्रीमती उपासना पांडेय के नेतृत्व में थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा,दिनांक 18.11.2026 को थाना शालीमार गार्डन पर वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि अज्ञात बाइक सवारों द्वारा वादी का मोबाइल फोन छीन ले जाना। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शालीमार गार्डन पर सुसंगत धारा 304 (2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

तत्पश्चात आज दिनांक 26.11.2026 को थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों 1- समीर पुत्र असलम निवासी गरिमा गार्डन थाना टीलामोड़ उम्र करीब 19 वर्ष 2- इमरान उर्फ काला पुत्र सलीम निवासी हर्ष विहार थाना टीलामोड़ उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से दिल्ली से चोरी की गयी 01 मोटरसाइकिल व भिन्न भिन्न छिनैती की घटनाओं से सबंधित कुल 10510/- रुपये नगद बरामद हुए। उक्त बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोगों में धारा वृद्धि करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि हम दोनों दोस्त हैं। यह मोटरसाइकिल हमने कुछ समय पूर्व दिल्ली के बजीराबाद से चोरी की थी जिसकी नम्बर प्लेट हटा दी थी। दिनांक 18.11.2026 हमने इसी मोटरसाइकिल से महाराणा प्रताप मूर्ति के पास 80 फुटा रोड से 01 आईफोन की स्नैचिंग की थी तथा दिनांक 14.11.26 को हमने मंगल पाण्डेय चौक शालीमार गार्डन से एक राह चलते व्यक्ति का मोबाइल फोन छीन लिया था।

हमने पिछले माह थाना साहिबाबाद के मोहन नगर क्षेत्र से एक आईफोन की भी स्नैचिंग की थी। हमने छिनैती के तीनों मोबाइल फोन 20000/- रुपये में राह चलते व्यक्तियों को बेच दिये थे जिनमें से हमारे पास केवल 10510/- रुपये शेष बचे हैं जो आपने हमने बरामद कर लिये हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-1- समीर पुत्र असलम निवासी गरिमा गार्डन थाना टीलामोड़ उम्र करीब 19 वर्ष ,2- इमरान उर्फ काला पुत्र सलीम निवासी हर्ष विहार थाना टीलामोड़ उम्र करीब 25 वर्ष,बरामदगी का विवरण-चोरी की 01 मोटरसाइकिल व छिनैती के मोबाइल फोन बिक्री के 10510/- रूपये नगद

आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोगः-अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना शालीमार गार्डन पर मोबाइल छिनैती के 02 अभियोग, थाना साहिबाबाद पर मोबाइल छिनैती का 01 अभियोग तथा थाना बजीराबाद दिल्ली पर मोटरसाइकिल चोरी के सबंध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
कार्यवाही/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम।

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा, गा०बाद समस्त पुलिस को संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं पालन की शपथ दिलाई गई

थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा अवैध आतिशबाजी अर्द्धनिर्मित पटाखे व इसमें प्रयुक्त होने वाली सामग्री करीब 50 किलोग्राम बारूद (पाइरो कैंडल भरने हेतु), 3400 अर्द्धनिर्मित पाइरो कैंडल, 96 पाइरोफायर गन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal