थाना टीलामोड़ पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 15000/- रूपये व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद ।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर यूपी
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में दिनाँक 29.10.2026 को थाना टीला मोड पर वादी द्वारा तहरीर दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा वादी के दुकान से 152000/- रूपये चोरी कर ले जाना। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना टीलामोड पर सुसंगत धारा 305/331 (4) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
तत्पश्चात दिनांक 26.11.2026 को थाना टीलामोड़ पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त सूबे पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम मकरेडा थाना मुरादनगर गाजियाबाद उम्र करीब 30 वर्ष को पाईप लाइन रोड हिण्डन पुल के पास से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से चोरी के 15000/- रूपये व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल हुई। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मैंने अपने भाई रवि व एक अन्य साथी दीपक के साथ मिलकर दिनाँक 27.10.2026 की रात्रि को फरुखनगर में आजाद पेन्ट की दुकान से 152000/- रूपये चोरी किये थे जिनमें से 2000/- रूपये खाने-पीने में खर्च किये थे तथा शेष 150000/- रूपये में से हम लोगों ने 50000-50000 रूपये बांट लिए थे। मैंने अपने हिस्सों के रूपयों में से 35000/- रूपये खर्च कर दिये थे तथा शेष 15000/- रूपये आपने मुझसे बरामद कर लिए हैं। हमने इसी मोटरसाइकिल से यह चोरी की घटना कारित की थी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-सूबे पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम मकरेडा थाना मुरादनगर गाजियाबाद उम्र करीब 30 वर्ष,वांछित अभियुक्तों का नाम व पताः-1. रवि पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम मकरेडा थाना मुरादनगर गाजियाबाद 2. दीपक पुत्र लीलू निवासी जावली थाना टीलामोड गाजियाबाद
बरामदगी का विवरण -कब्जे से चोरी के 15000/- रूपये व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-अभियुक्त के विरूद्ध थाना टीलामोड पर उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीमः-थाना टीलामोड़ पुलिस टीम।











