थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइ‌किल बरामद ।

थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइ‌किल बरामद ।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर यूपी

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में डीसीपी ग्रामीण क्षेत्र श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में आज दिनांक 26.11.2026 को थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तगण 1. शानू उर्फ सोनू उर्फ आरिफ पुत्र शौकीन निवासी लोनी 02 नंबर इन्द्रापुरी, थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद, उम्र करीब 24 वर्ष 2. सोहेल मलिक पुत्र यासीन मलिक निवासी नई बस्ती पुराना खेकड़ा थाना खेकड़ा जनपद बागपत को थाना क्षेत्र अंकुर विहार से गिरफ्तार किया गया, कब्जे से थाना क्षेत्र दयालपुर दिल्ली से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई। उक्त बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में थाना दयालपुर दिल्ली पर चोरी के संबंध में अभियोग पंजीकृत है। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना अंकुर विहार पर धारा 317 (2)/317 (4) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण ने बताया कि यह मोटरसाइकिल हमने करीब 01 सप्ताह पहले दिल्ली से चोरी की थी। हम दोनों मिलकर मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें कम दामो में बेच देते हैं, जो पैसे मिलते है उनसे अपने शौक पूरे करते हैं। आज हम इस चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में निकले थे कि पुलिस चेकिंग में पकड़े गए।गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-1. शानू उर्फ सोनू उर्फ आरिफ पुत्र शौकीन निवासी लोनी 02 नंबर इन्द्रापुरी, थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद, उम्र करीब 24 वर्ष,2. सोहेल मलिक पुत्र यासीन मलिक निवासी नई बस्ती पुराना खेकड़ा, थाना खेकड़ा जनपद बागपत,उम्र 22 वर्ष,बरामदगी का विवरण-कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद।

आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-अभियुक्तगण के विरूद्ध उपरोक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामदगी के संबंध में थाना अंकुर विहार पर 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है और थाना दयालपुर दिल्ली पर मोटरसाइकिल चोरी का 01 अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त शानू उर्फ सोनू उर्फ आरिफ के विरूद्ध वाहन चोरी व बरामदगी के 02 अभियोग थाना लोनी पर पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम-थाना अंकुर विहार पुलिस टीम।

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा, गा०बाद समस्त पुलिस को संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं पालन की शपथ दिलाई गई

थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा अवैध आतिशबाजी अर्द्धनिर्मित पटाखे व इसमें प्रयुक्त होने वाली सामग्री करीब 50 किलोग्राम बारूद (पाइरो कैंडल भरने हेतु), 3400 अर्द्धनिर्मित पाइरो कैंडल, 96 पाइरोफायर गन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal