वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती पर सीएम योगी ने किया माल्यार्पण

वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती पर सीएम योगी ने किया माल्यार्पण, महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण पर बोले

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत लखनऊ। वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में वीरांगनाओं की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए उनके नाम पर कई बटालियन का गठन किया गया है। साथ ही श्रमजीवी छात्रावास का निर्माण कराया गया है, ताकि छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए यूपी पुलिस में 20% महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, जिससे महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही हैं। सीएम ने वीरांगना अवंती बाई के साहस और बलिदान को नमन करते हुए उन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताया।

ये भी पढ़ें LDA के दागी इंजीनियरों पर गाज, शासन ने मांगी रिपोर्ट – निलंबन की तलवार लटकी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें