कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी दबोचे
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गंगानपुर गोशाला के पास से दो आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों से जब कागजात मांगे गए तो वे कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। गहन पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मौके पर ही बाइक को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को थाने लाकर विधिक कार्रवाई की।
गिरफ्तारी की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने का संदेश गया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता पर टीम की सराहना की और चेकिंग अभियान को और सख्ती से जारी रखने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें एटा में टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा का शुभारंभ, पेंशनर्स कर्मचारियों का हुआ सम्मान












