बड़ी राजनीतिक खबर : एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए घोषित किया उम्मीदवार

दिल्ली से बड़ी राजनीतिक खबर : एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए घोषित किया उम्मीदवार

दिल्ली। देश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार का नाम तय कर दिया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

सीपी राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर काफी लंबा और अनुभवपूर्ण रहा है। वे ओबीसी समाज से आते हैं और अपनी राजनीति की शुरुआत जनता दल से की थी। बाद में वे अटल बिहारी वाजपेयी के समय भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से जुड़ गए।

राधाकृष्णन संगठन में भी कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वे तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष, कोयर बोर्ड के अध्यक्ष, झारखंड के राज्यपाल और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्य कर चुके हैं।

एनडीए के इस फैसले को राजनीतिक गलियारों में बड़ी रणनीतिक चाल माना जा रहा है। राधाकृष्णन का संगठनात्मक अनुभव और ओबीसी समाज से उनका जुड़ाव चुनाव में उनकी अहम भूमिका को और मजबूत करेगा।

ये भी पढ़ें कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी दबोचे

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की