प्रतापगढ़: मनगढ़ धाम से 6 महिला स्नेचर गिरफ्तार, आभूषण व नकदी बरामद

मनगढ़ धाम से 6 महिला चेन स्नेचर गिरफ्तार, आभूषण व नकदी बरामद

अमित तिवारी राष्ट्रीय संवाददाता प्रतापगढ़। जन्माष्टमी पर मनगढ़ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच सक्रिय आभूषण चोर महिलाओं के गिरोह को थाना कुण्डा पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने अस्थाई थाना भक्ति धाम मनगढ़ से 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्ताओं के कब्जे से पुलिस ने बरामद किया—

  • 3 सोने जैसी धातु की चैन
  • 2 मंगलसूत्र (बड़ा-छोटा)
  • ₹1000 नकद

कुंडा पुलिस के मुताबिक ये महिलाएं भीड़ में घुसकर चेन व मंगलसूत्र चोरी करती थीं। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद है।

भीड़ में जेबकतरे और स्नेचर गिरोहों पर पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है।

ये भी पढ़ें बड़ी राजनीतिक खबर : एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए घोषित किया उम्मीदवार

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें