एटा: पंचायत सहायकों ने क्रॉप सर्वे से किया इंकार, संसाधन व सुरक्षा की उठाई मांग

पंचायत सहायकों ने क्रॉप सर्वे से किया इंकार, संसाधन व सुरक्षा की उठाई मांग

संवादाता अमन अहमद।एटा। अलीगंज विकास खंड में पंचायत सहायकों ने एग्री स्टेक डिजिटल क्रॉप सर्वे करने से साफ इंकार कर दिया है। सोमवार को पंचायत सहायक यूनियन ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह कार्य कृषि विभाग का है, जबकि उन्हें पंचायत सचिवालय के नियमित कामों का निर्वहन करना होता है।

पंचायत सहायकों का कहना है कि उनके पास न तो तकनीकी संसाधन हैं और न ही इस अतिरिक्त कार्य के लिए कोई उचित मानदेय मिलता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फील्ड में सर्वे के दौरान सचिवालय का काम प्रभावित होता है।

उनकी प्रमुख मांगों में अच्छी क्वालिटी का मोबाइल फोन, किए गए काम का श्रेय, अतिरिक्त मानदेय और फील्ड सर्वे के दौरान 10 लाख रुपये का सुरक्षा बीमा शामिल है। साथ ही मृत्यु की स्थिति में परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की गई।

पंचायत सहायक सुजाता शाक्य ने बताया कि खेतों में काम करने के दौरान सांप-बिच्छू का खतरा रहता है। अनुभव मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में हाईटेक डिवाइस की कमी से सर्वे मुश्किल है। ज्ञापन देने वालों में योगेश मिश्रा, नवरत्न सिंह, कल्याण सिंह, राजू पाल सहित कई पंचायत सहायक मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक वे डिजिटल क्रॉप सर्वे नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें दिव्यांगों ने ड्राइविंग लाइसेंस व सरकारी सहायता की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें