विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस शांति पैलेस करतला में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री ब्रज प्रांत राजेश कुमार ने कहा कि हिंदुओं को संगठित करने एवं उनमें हिंदुत्व की भावना जागृत करने के उद्देश्य से वर्ष 1964 में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि हिंदू भारत की पहचान है और हमारी अस्मिता ने सदैव समाज को आत्मबल प्रदान किया है। बजरंग दल की स्थापना भी विश्व हिंदू परिषद के संघर्ष और सेवा की ही कड़ी रही है। आज प्रभु श्रीराम जन्मभूमि का भव्य स्वरूप विहिप के जनजागरण का ही परिणाम है।
समारोह की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने की। जिलाध्यक्ष सुधाकर गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच का संचालन जिला मंत्री शिवांग गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हिंदू समाजजन मौजूद रहे। संत सत्यानंद ने आशीर्वचन देते हुए संगठन के सेवा कार्यों की सराहना की। समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें एटा: पंचायत सहायकों ने क्रॉप सर्वे से किया इंकार, संसाधन व सुरक्षा की उठाई मांग












