दिव्यांगों ने ड्राइविंग लाइसेंस व सरकारी सहायता की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

दिव्यांगों ने ड्राइविंग लाइसेंस व सरकारी सहायता की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

संवादाता अमन अहमद: एटा। जनपद मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर सोमवार को सैकड़ों दिव्यांगजन आदर्श दिव्यांग समिति के नेतृत्व में एकजुट होकर प्रदर्शन करने पहुंचे। संगठन के सचिव आर.एस. राजपूत की अगुवाई में दिव्यांगों ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और कलेक्ट्रेट अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

राजपूत ने ज्ञापन में कहा कि दिव्यांगजन विशेष रूप से दोपहिया अटैच स्कूटी, बिना गियर वाली स्कूटी और बैटरी चालित ट्राइसाइकिल चलाते हैं, लेकिन कंप्यूटराइज्ड सिस्टम उनके ड्राइविंग लाइसेंस के ऑनलाइन आवेदन को स्वीकार नहीं करता। इस कारण दिव्यांगों को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा बिना लाइसेंस के परेशान किया जाता है, चालान और वाहन जब्ती तक की नौबत आ जाती है।

उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना होने पर लाइसेंस न होने की वजह से दिव्यांग न तो वाहन बीमा का लाभ उठा पाते हैं और न ही जीवन बीमा की कोई सहायता राशि मिलती है। यहां तक कि सरकारी सहायता और सांत्वना राशि से भी वे वंचित रह जाते हैं।

प्रदर्शन में ब्रजेश कुमार, शैलेश यादव, गंगा सिंह, रामरूप, देवेंद्र सिंह, सर्वेश, छविनाथ सिंह, रामखिलाड़ी और रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शामिल हुए।

ये भी पढ़ें एयरटेल नेटवर्क डाउन: कई शहरों में कॉल और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें