आकाशीय बिजली गिरने से किसान की दो भैंसों की मौत
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत बमीठा (खजुराहो)। ग्राम पंचायत वरद्वहा (झमटुली) में सोमवार शाम लगभग 6 बजे आकाशीय बिजली गिरने से किसान हक्कू पटेल की दो ज्ञावन (दूध देने वाली) भैंसों की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब हक्कू पटेल जंगल से भैंसों को चराकर गाँव लौट रहा था। गाँव के पास सकरा क्षेत्र में चिल्ला के पेड़ पर अचानक बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से दोनों भैंसें मौके पर ही ढेर हो गईं, जबकि हक्कू पटेल बाल-बाल बच गए।
सूचना मिलते ही डॉ. गुप्ता मौके पर पहुँचे और दोनों भैंसों का पोस्टमार्टम किया। मृत भैंसें हक्कू पटेल के परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थीं। हक्कू पटेल इन्हीं भैंसों के दूध और घी बेचकर अपने तीन बच्चों की पढ़ाई भोपाल और रीवा में करवा रहे थे। इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ये भी पढ़ें परिवार परामर्श केंद्र की पहल से टूटा परिवार जुड़ा, आपसी मतभेद हुए दूर












