एटा में ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, छतों और संदिग्ध स्थलों की हुई चेकिंग
संवाददाता मुकेश कुमार
एटा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में आगामी त्यौहारों और जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ड्रोन कैमरे की मदद से सुरक्षा व्यवस्था का विशेष सर्वे किया गया।
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से छतों की चेकिंग कर संदिग्ध वस्तुओं की पड़ताल की। साथ ही अवैध शराब और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए सुरक्षा इंतज़ामों का जायजा लिया गया।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधियों की पहचान करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और गश्त को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
ये भी पढ़ें शुकदेव इंटर कॉलेज में जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न












