शुकदेव इंटर कॉलेज में जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न
खागा। शुकदेव इंटर कॉलेज प्रांगण में जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के निरीक्षक राकेश कुमार ने किया। प्रतियोगिता में फतेहपुर, खागा और बिंदकी क्षेत्र के विद्यालयों की लड़कियों व लड़कों की टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया।
मुख्य अतिथि उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार को बधाई दी गई।
ये भी पढ़ें रायबरेली में नई सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल: एक साल में ही हो गईं खराब












